Thursday, 30 December 2021

पल पल ये मौसम फ़िज़ा का बदलता रहेगा हर दिल में राज़ मोहब्बत का पलता रहेगा मत डरों मोहब्बत करने वालों जमाने से जलने वाला तो यूँही जलता रहेगा

 पल पल ये मौसम फ़िज़ा का बदलता रहेगा 

हर दिल में राज़ मोहब्बत का पलता रहेगा 

मत डरों मोहब्बत करने वालों जमाने से 

जलने वाला तो यूँही जलता रहेगा 

Copyright:- #ॐTiwari 


Saturday, 25 December 2021

झूठ की बाज़ार में सच की तलाश हो तो मेरे पास आना जिस्म की दुकान पर रूह की तलाश हो तो मेरे पास आना


झूठ की बाज़ार में सच की तलाश हो तो मेरे पास आना 

जिस्म की दुकान पर रूह की तलाश हो तो मेरे पास आना 


दिखावे की दुनिया में सच की पुकार हो तो मेरे पास आना 

इस हाहाकार में हो शान्ति की ज़रूरत तो मेरे पास आना 


अच्छी सूरत तो नहीं , पर अच्छा दिल रखता हुँ 

दर्द का मुरीद हूँ , दर्द बाटना हो तो मेरे पास आना 


नेक दिल इंसान हुँ , इज़्ज़त की डोर जनता हुँ 

हो भरोसा तुमको मुझपर , तो मेरे पास आना 

Friday, 10 December 2021

सात फेरों का ये जो संगम हैं , जन्मो जनम का ये बंधन हैं ! प्यार मोहब्बत ये बोली क्या जाने , रूह से रूह का ये रंजन हैं !!


 सात फेरों का ये जो संगम हैं ,

जन्मो जनम का ये बंधन हैं !

प्यार मोहब्बत ये बोली क्या जाने ,

रूह से रूह का ये रंजन हैं !!

Tuesday, 7 December 2021

जब से कोई दूर जाने लगा हैं !! सच कहूँ मुझे तो , दर्द में ही मज़ा आने लगा हैं !


 जब से कोई दूर जाने लगा हैं !!

सच कहूँ मुझे तो , दर्द में ही मज़ा आने लगा हैं !

ए रात तेरी आग़ोश में छुपकर , कितने रोने लगे हैं ! ग़म के नशे में डूबकर, तुझमें खोने लगे हैं !!

  रात तेरी आग़ोश में छुपकर , कितने रोने लगे हैं !

ग़म के नशे में डूबकर तुझमें खोने लगे हैं !! 


इश्क़ की बीमारी हैं , या जिस्म का नशा ! बहकती ही जा रही , अब ये आबों हवा !!


इश्क़ की बीमारी हैं , या जिस्म का नशा !

बहकती ही जा रही , अब ये आबों हवा !!