Saturday, 4 April 2015

तेरी आशिकी का असर कुछ यूँ छाने लगा हैं

तेरी आशिकी का असर कुछ यूँ छाने लगा हैं ,
अब तो हर पल तेरा ही नशा होने लगा हैं !
कुछ तो कर ओ जालिम तेरे प्यार में ,
मैं तो क्या अब सारा कायनात मरने लगा हैं !

दोस्ती ना कभी इम्तेहान लेती हैं

दोस्ती ना कभी इम्तेहान लेती हैं ,
ना कभी भेद भाव करती हैं ,
दोस्ती तो बारिश में भी ,
भीगे हुवे चेहरे पर ,
आँसुओ को पहेचान लेती हैं !

समय के रहते पैसे के पीछे खो गए

समय के रहते पैसे के पीछे खो गए ,
वख्त यूँही हांथो से फिसलते रहे गए !
जिंदगी गुजार दी पूरी शोहरत के पीछे ,
फिर जीने की मोहलत मांगते रहे गए !

कोई कहेता है प्यार सजा बन जाता हैं

कोई कहेता है प्यार सजा बन जाता हैं ,
कोई कहेता हैं प्यार नशा बन जाता हैं !
पर ये दिल कहेता हैं प्यार अगर होतो ,
यही हमारे जीने की वजह बन जाता हैं !

जपले बन्दे तू जय हनुमान

जपले बन्दे तू जय हनुमान ,
तेरे बन जाएंगे सारे बिगड़े काम !
भोले भाले बड़े निराले ,
संकट मोचन वीर हनुमान !
सुख में जप ले गम में जपले ,
हर पल जपले बन्दे तू जय हनुमान !

Friday, 3 April 2015

तकदीर अपनी कब तक यूँ रूठी रहेगी

तकदीर अपनी कब तक यूँ रूठी रहेगी ,
उम्मीदों की किरण कभी तो आएगी !
चलते चले चलो यूँही काँटों भरी राहों पर ,
मंजिल तेरी तुझे मिल ही जाएगी !

Wednesday, 1 April 2015

न जा मुझे तू यूँ छोड़कर !

न जा मुझे तू यूँ छोड़कर !
इस दिल में कुछ होता हैं ,
एक टिस सी दिल में उठती हैं ,
कुछ दर्द सा दिल में होता हैं ,
ऐसी दिवानगी छाती हैं ,
हर वख्त तेरे लिए ही रोता हैं !

न जा मुझे तू यूँ छोड़कर !
तुही तो मेरे जीने की आस हैं ,
इस अंधियारे की तू चराग हैं ,
पर तूने मुझे रुलाने का खेल क्यों खेला ,
बिन तेरे जीने का कुछ अर्थ नही हैं ,
तुझेे समझाने का आखरी ये कोशिश् हैं !

न जा मुझे तू यूँ छोड़कर !
कैसे समझाए उन सपनो को ,
इंतजार करने वाली उन आँखों को ,
कैसे याद करूँ उन लम्हों को ,
वो साथ में बिताए पलों को !

न जा मुझे तू यूँ छोड़कर !
आजाओ फिर मेरे  ,
इस सुने जीवन में ,
मैं तेरी हूँ बस इतना बोलना ,
भर लूंगा मैं तुझे बाहों में ,
जाने वाले इन लम्हों को ,
छुपा रख्खा हैं मुठ्ठी में ,
जाने वाले कदम फिर ,
लौट आए मेरी यादों में !

न जा मुझे तू यूँ छोड़कर !
के साया तक अब साथ नही ,
तुम बिन जीने की कोई आस नही ,
बस तुम्ही बसी हो मेरे हर सांसों में ,
बस तेरा ही साथ हो ,
मेरे आखरी साँस तक !

न जा मुझे तू यूँ छोड़कर !
न जा मुझे तू यूँ छोड़कर !