Thursday, 31 March 2022

घमंडियों को राम राम दोस्तों को दुआ सलाम




 घमंडियों को राम राम 

दोस्तों को दुआ सलाम 

प्यार से बोलकर ख़रीद लो 

अकड़कर बोलने वाले का यहाँ क्या काम 


अपनी क़लम अपना कलाम 

सोचा न कभी अंजाम 

जो करना हैं कर लिया 

क्या पता कल हाथ न आए जीवन का जाम 

Thursday, 17 March 2022

कई दिल में बसे , कई दिल तोड़ गए ! हाथों में हाथ मिलाकर , कई हाथ मरोड़ गए !!

कई


दिल में बसे , कई दिल तोड़ गए !

हाथों में हाथ मिलाकर , कई हाथ मरोड़ गए !! 


कई साथ आए , और कई साथ छोड़ गए !

कई चले संग संग , कई रुख़ मोड़ गए !! 


टूटा दिल बरसी आँखे  हँसी राहे !

न जाने फिर भी कैसे , दिल से दिल जोड़ गए !! 


असलियत के रिश्तों का , ये फ़ेस्बुक के रिश्तों ने !

भरा घमंड का घड़ा , ये पल भर में फोड़ गए !

Wednesday, 16 March 2022

ये मोहब्बत भी ब्लॉक अनब्लॉक का खेल हैं…


ये मोहब्बत भी ब्लॉक अनब्लॉक का खेल हैं 

कोई पास तो कोई इसमें फेल हैं 

राज़ मोहब्बत का कोई जान न सके 

इसलिए कोई म्यूट तो कोई अनम्यूट हैं 

वाह रे वाह देखे तेरे सारे जलवे 

देकर लोगों को झाँसा बनता तु कितना क्यूट हैं

खेल मोहब्बत का कोई जान न सका…


खेल मोहब्बत का कोई जान न सका 


अपनी गलती यहाँ कोई मान न सका 


कैसे होंगे तुम उसके क़रीब 


जब तु उसके दिल में झांक न सका

Tuesday, 8 March 2022

किसी के ज़्यादा क़रीब न जाना दोस्तों दिल को ऐसे तार तार न करवाना दोस्तों


किसी के ज़्यादा क़रीब न जाना दोस्तों 

दिल को ऐसे तार तार न करवाना दोस्तों 

पहले अपना कहेंगे फिर बेगाना

यूँ भरी बाज़ार अपनी इज़्ज़त नीलम न करवाना दोस्तों 

हम कोई नहीं किसी के ये जान गए पत्थर दिल हैं इंसान हम मान गए किसी अपने ने यूँ लताड़ा के हम अपनी औक़ात पहचान गए


 हम कोई नहीं किसी के ये जान गए 

पत्थर दिल हैं इंसान हम मान गए 

किसी अपने ने यूँ लताड़ा के  

हम अपनी औक़ात पहचान गए 

एक दिन का प्यार जगा हैं सब को हैपी वुमन डे कहा हैं

 एक दिन का प्यार जगा हैं 

सब को हैपी वुमन डे कहा हैं 


कल से फिर लग जाएँगे छेड़ने 
बहु बेटियों ने अक्सर जुल्म सहा हैं 

आँखों में उनके ख़ुशी के बदले 
दिन रात आँसू बहा हैं 

शरीफ़ता का नक़ाब ओढ़े 
 जो देखो वही इन्हें लुट रहा हैं 

औरत नहीं बस सामान हैं समझा 
जहाँ देखो वहीं इनका शोषण हुवा हैं