Monday 23 March 2020

Sunday 8 March 2020

हे नारी तू तो महान हैं

नारी तू कमज़ोर नहीं
नारी तू ही शक्ति हैं
तू ही दुर्गा तू ही काली
तू ही शिव की भक्ति हैं

तू ही होंठो की मुस्कान
तू ही माथे की शान
तू ही गंगा , तू ही गोदावरी
तू ही सब का अभिमान हैं

तुझसे ही घर रोशन
तुझसे ही घर की शान हैं
तू ही ममता तू ही संहार
तू ही जग की पालन हार हैं

तुझसे ही हैं जीवन
तुझसे ही ये संसार हैं
तू ही माता तू ही जीवन दाता
तू ही शिव की ॐकार हैं

तू ही प्रलय तू ही वंदन
तू ही समय ही धार हैं
तू ही आज तू ही भुलकाल
हे नारी तू तो महान हैं