Saturday 15 August 2015

निल गगन में लहराए तिरंगा

भारत की शान तिरंगा ,
हम लोगो की जान तिरंगा !
फक्र से सर ऊँचा हो जाए यू ,
निल गगन में लहराए तिरंगा !

इस देश की आन तिरंगा ,
हर दिल की धड़कन तिरंगा !
देश भक्तो की याद दिलाती ,
निल गगन में लहराए तिरंगा !

जो बलिदान हुवे इसके खातिर ,
उन शूरवीरो की गाथा तिरंगा !
अपने इतिहास को दर्शाता ,
निल गगन में लहराए तिरंगा !

जो रग रग में दौड़ता सबके ,
वो खून है तिरंगा !
दुश्मन भी शीश झुकादे यूँ ,
निल गगन में लहराए तिरंगा !

No comments:

Post a Comment