Tuesday 18 August 2015

ओ कृष्णा राधे राधे श्याम

तू है मुरली मनोहर श्याम
तू ही सब का तारण हार
तेरी महिमा हैं अपरम्पार
ओ कृष्णा राधे राधे श्याम
         ओ कृष्णा
     आया मैं तेरे द्वार
ओ कृष्णा राधे राधे श्याम

तू है जग का पालन हार
तू ही लड्डू और गोपाल
तुही राधे तू ही श्याम
ओ कृष्णा राधे राधे श्याम
        ओ कृष्णा
    आया मैं तेरे द्वार
ओ कृष्णा राधे राधे श्याम

    तू है सूरज और चाँद
   तुही जगमें चारो धाम
तुझसे संगीत और हैं ताल
ओ कृष्णा राधे राधे श्याम
         ओ कृष्णा
      आया मैं तेरे द्वार
ओ कृष्णा राधे राधे श्याम

     तेरी बंसी तेरी शान
    तेरा चक्र वीर महान
   तुही सीता तू ही राम
ओ कृष्णा राधे राधे श्याम
         ओ कृष्णा
     आया मैं तेरे द्वार
ओ कृष्णा राधे राधे श्याम

तू है सबका मालिक एक
तेरे दर पर भक्त अनेक
तुही साई तू ही गोपाल
ओ कृष्णा राधे राधे श्याम
         ओ कृष्णा
    आया मैं तेरे द्वार
ओ कृष्णा राधे राधे श्याम

No comments:

Post a Comment