Wednesday 26 August 2015

फिर एक कहानी लिख जाएंगे

फिर एक कहानी लिख जाएंगे ,
सब के लबों पे नाम कर जाएंगे !
याद करेगी दुनियाँ मेरे न रहने के बाद ,
हम कुछ ऐसा काम कर जाएंगे !

हर मुश्किलो से लड़ते जाएंगे ,
हर लोगों में जोश भर जाएंगे !
हर दिल याद करे मुझको ,
हम कुछ ऐसा काम कर जाएंगे !

हर पत्थर को फूल बनाते जाएंगे ,
हर काँटों का सेज सजाते जाएंगे !
मुश्किलों से भी लड़ते जाएंगे ,
हम कुछ ऐसा काम कर जाएंगे !

हर दिलो पर राज् कर जाएंगे ,
इस दुनिया में नाम कर जाएंगे !
याद करेंगे सब मुझको ,
हम कुछ ऐसा काम कर जाएंगे !

No comments:

Post a Comment